मुख्यपृष्ठग्लैमरअन्नू मलिक और राघव चैतन्य का ‘ये इश्क़ है मेरी जान’

अन्नू मलिक और राघव चैतन्य का ‘ये इश्क़ है मेरी जान’

सोम मिश्रा “शिवम”

फिल्म निर्माता महेश भट्ट और सुहृता दासगुप्ता निर्देशित फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ में संगीत का एक खास तोहफ़ा जुड़ गया है। फिल्म का पूरा संगीत पहले ही तैयार हो चुका था, लेकिन म्यूज़िक डायरेक्टर अन्नू मलिक ने अपनी जिद्द और लगन से एक नया गाना तैयार किया ‘ये इश्क़ है मेरी जान’।

इस गाने को अन्नू मलिक ने अपने खर्चे पर रिकॉर्ड किया। उन्होंने पहले इसे पापोन से गवाया था, लेकिन इसे और ज्यादा असरदार बनाने के लिए उन्होंने युवा सिंगर राघव चैतन्य से दोबारा रिकॉर्ड कराया। जब बीते राखी के दिन पूरा देश त्योहार मना रहा था,तब अन्नू मलिक स्टूडियो में हारमोनियम पर रियाज़ कर रहे थे। वे राघव को सामने बैठाकर बार-बार अभ्यास कराते रहे। आज के दौर में जब ज़्यादातर गाने ऑनलाइन गवाए जाते हैं, अन्नू मलिक अब भी हर गायक को सामने बैठाकर ही गाने की परंपरा निभाते हैं। ऐसे अवसर पर राघव चैतन्य ने कहा अन्नू सर के साथ काम करना मेरे लिए एक नया अनुभव था। उनकी मेहनत और समर्पण देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। शाम को जब गाना तैयार हुआ, तो अन्नू मलिक ने इसे अपनी बहनों सुहृता और श्वेता को ‘राखी का तोहफ़ा’ बताया। गाना सुनते ही फिल्म की टीम को भरोसा हो गया कि यह गाना सीधा लोगों के दिलों को छू लेगा और सुपरहिट साबित होगा। वहीं निर्माता महेश भट्ट ने गाने को सुनकर कहा, यह गाना आत्मा से निकला है, इसे सुनकर दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। अन्नू मलिक का यह समर्पण बताता है कि सच्चा संगीत वही है जो दिल से निकले और सीधे दिल तक पहुँचे।

“तू मेरी पूरी कहानी” एक मजबूत टीम के सहयोग से बनाई जा रही है। इस फिल्म का क्रिएशन महेश भट्ट के विज़न से हुआ है। संगीत की कमान संभाली है बॉलीवुड के दिग्गज अन्नू मलिक ने, जो अपनी धुनों से हमेशा कहानियों को नई उड़ान देते हैं। निर्माण का ज़िम्मा संभाला है अजय मुरडिया और विक्रम भट्ट ने, जो इस प्रोजेक्ट को प्रोडक्शन के स्तर पर मजबूती दे रहे हैं। लेखन का कार्य किया है श्वेता बोथरा और सुहृता दास ने, वहीं निर्देशन की कमान भी सुहृता दास के हाथों में है, जो फिल्म को अपनी संवेदनशील दृष्टि और वास्तविक ट्रीटमेंट से परदे पर उतार रही हैं। बता दें , यह फ़िल्म आगामी २६ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अन्य समाचार