मुख्यपृष्ठग्लैमरटीवी के शो 'जागृति: एक नई सुबह' से अनुपमा ने किया बाय...

टीवी के शो ‘जागृति: एक नई सुबह’ से अनुपमा ने किया बाय बाय

हिमांशु राज

अभिनेत्री अनुपमा सोलंकी ने जी टीवी के शो ‘जागृति: एक नई सुबह’ में सुधा के किरदार से अचानक विदा लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ क्योंकि उन्होंने एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर काम किया था और दर्शकों का प्यार पाकर लगता था कि उनका सफर दिसंबर तक चलेगा। सुधा उनके लिए सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक ऐसा किरदार था जिससे वे वास्तव में भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं।

अनुपमा ने सुधा को एक दबंग लेकिन सकारात्मक महिला बताया, जो अपने दिल की बात सीधे बोलती है। उनका कहना था कि इस किरदार में और भी ज्यादा क्षमता थी, और अगर उन्हें कुछ महीनों और मौका मिलता, तो वे इसे और बेहतर बना सकती थीं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीवी इंडस्ट्री में अचानक ट्रैक खत्म होना आम बात है, लेकिन कलाकारों को कम से कम स्पष्टता मिलनी चाहिए कि उनके किरदार को क्यों हटाया जा रहा है।

उन्होंने अपने को-स्टार आर्यबब्बर के समर्थन की भी तारीफ की, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका हौंसला बढ़ाया। सेट पर माहौल भी बहुत अच्छा था, जो काम के लिए प्रेरणादायक था। अनुपमा ने कहा कि सुधा को मिले प्यार ने उन्हें हमेशा याद रहेगा, और अब वे नए प्रोजेक्ट्स के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “जो होता है, अच्छे के लिए होता है।” यह विदाई एक नए सफर की शुरुआत भी है।

अन्य समाचार