मुख्यपृष्ठनए समाचारटीचर्स डे के मौके पर शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की सराहना

टीचर्स डे के मौके पर शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की सराहना

राजेश सरकार / प्रयागराज

शहर के ख्यातिप्राप्त मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में टीचर्स डे के मौके पर प् प्रधानाध्यापिका शाइमा मसीए ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके हर दिन किए गए ईमानदार प्रयासों की सराहना की। इस विशेष अवसर पर शिष्यों ने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों के सम्मान के इस विशेष पर्व पर विद्यालय को फूलों से सजाया गया था। फूलों की वर्षा के साथ शिक्षकों का गर्मजोशी से किया गया। स्वागत का यह पल सभी शिक्षकों को सुखद आश्चर्य कराता रहा। विद्यालय प्रबंधक एसके मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च रहा है। शिक्षक की सबसे बड़ी धरोहर उसके शिष्य हैं जिनकी उन्नति से मिलने वाला सुख अनुपम है। विद्यार्थियों ने संक्षिप्त भाषण देकर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस खास मौके पर शिक्षकों के सम्मान में छात्रों ने नृत्य, गीत, कविताएं, नाटक आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के समस्त विद्यार्थियों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं ने गुरुओं को समर्पित काव्य पाठ किया। प्राचार्य प्रोफेसर मंजूलता ने बच्चों को भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र आकाश सिंह ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया।किया। प्रोफेसर ओम प्रकाश, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर सविता कुमारी श्रीवास्तव,प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद, डॉ आर के सिंह,डॉ अर्चना राय, डॉ. अवधेश कुमार आर्य, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. संदीप सामंत सिंह समेत पूरा महाविद्यालय परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा। एमए तृतीय सेमेस्टर की रेखा कुमारी, शिखा, शीतल यादव, बीए पंचम सेमेस्टर के आकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रेया जायसवाल, देवेंद्र आदि छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसी के साथ वाणिज्य विभाग के बीकॉम पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजूलता ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य निर्माण में सतत प्रयासरत रहने को प्रेरित किया।

अन्य समाचार

आहट