मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनाव आयोग देख रहे हो ना...?.. आधी रात `वोट डकैती!'

चुनाव आयोग देख रहे हो ना…?.. आधी रात `वोट डकैती!’

-स्ट्रांग रूम में वैन इन, सीसीटीवी ऑफ?

-राजद ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सामना संवाददाता / पटना

बिहार चुनाव में अब वोट चोरी का खेल शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत बिहार के हाजीपुर में ईवीएम रखे गए स्ट्रॉन्ग रूम से हो चुकी है। यहां स्ट्रांग रूम को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दरअसल, आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि हाजीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के सीसीटीवी वैâमरे एक-एक करके बंद किए जा रहे हैं और उसी दौरान एक पिकअप वैन अंदर जाती और बाहर आती दिखाई देती है।
आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया `एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरे क्रमवार बंद किए जा रहे हैं। आधी रात को एक पिकअप वैन स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश करती है और फिर बाहर निकलती है। इस पर पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए। आरजेडी का आरोप है कि देश के सबसे बड़े वोट चोर बिहार में हैं, ताकि असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। वीडियो स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा सकता है कि रात करीब ११ बजे सीसीटीवी स्क्रीन कुछ मिनटों के लिए बंद हो गई थीं और उसी दौरान एक वाहन अंदर गया और बाहर निकला। ऐसा दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी देर रात स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। राजद उम्मीदवार और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचे। जांच के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है।
बिहार में रस्ते पर बिखरीं विवीपैट स्लिप्स
बिहार चुनाव में लगातार चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद अब चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विवीपैट पर्चियों के खुले में मिलने से मामला गरमा गया है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में विवीपैट स्लिप्स (मतदान पर्चियां) मिली हैं, जिससे ह़ड़कंप मच गया।
‘केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा सबकुछ’
राजद ने यह आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग जानबूझकर यह सब कर रहा है। आरजेडी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे ईवीएम की बड़ी संख्या में विवीपैट स्लिप्स फेंकी गई हैं। ये स्लिप्स कब, कैसे, क्यों और किसके आदेश पर फेंकीr गर्इं? क्या ‘चोर आयोग’ इसका जवाब देगा?

अन्य समाचार