मुख्यपृष्ठग्लैमरआर्यन खान आईएमडीबी २०२५ की टॉप १० डायरेक्टर्स लिस्ट में शामिल होने...

आर्यन खान आईएमडीबी २०२५ की टॉप १० डायरेक्टर्स लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे युवा फिल्ममेकर

हिमांशु राज़

आर्यन खान ने २०२५ में बतौर डायरेक्टर अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की और अपने अनोखे फिल्ममेकिंग विज़न से इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई। बाकी स्टार किड्स की तरह उन्होंने कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे खड़े होकर अपनी सोच, संवेदना और क्रिएटिविटी का शानदार परिचय दिया। उनकी डेब्यू वेब सीरीज़ द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई और रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया।सीरीज़ ने आर्यन की गहरी कहानी कहने की कला, भावनाओं और ह्यूमर के संतुलन को बखूबी प्रस्तुत किया। दमदार स्क्रीनप्ले, किरदारों की सच्चाई और विजुअल अपील ने इस शो को अलग स्तर पर पहुंचा दिया। यही वजह है कि द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स इंडिया पर लगातार कई हफ्तों तक नंबर १ पर ट्रेंड करती रही और जल्द ही ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टॉप १० लिस्ट में भी शामिल हो गई। इसके मोशन पोस्टर का न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखना, आर्यन और पूरी टीम के लिए यादगार क्षण था।अब आर्यन खान ने अपनी मेहनत और विज़न से एक नया इतिहास रच दिया है। वे आईएमडीबी की टॉप १० डायरेक्टर्स ऑफ २०२५ लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के डायरेक्टर और इस लिस्ट में जगह पाने वाले इकलौते वेब-सीरीज़ डायरेक्टर बन गए हैं। अपने पहले ही प्रोजेक्ट में यह उपलब्धि न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी बताती है कि यह युवा फिल्ममेकर आने वाले सालों में वैश्विक सिनेमा में बड़ा नाम बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे गौरी खान ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया। इसमें लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा और मनीष चौधरी जैसे कलाकारों की दमदार टीम शामिल है। यह शो साबित करता है कि आर्यन खान इंडस्ट्री के भविष्य के सबसे उम्मीदभरे निर्देशकों में से एक हैं।

अन्य समाचार