मुख्यपृष्ठखेल‘इंडस्ट्री की आंटियां और अंकल...’रुबीना-हिना पर भड़के आसिम!

‘इंडस्ट्री की आंटियां और अंकल…’रुबीना-हिना पर भड़के आसिम!

‘बिग बॉस १३’ के रनर-अप आसिम रियाज एक बार फिर विवादों में हैं और इस बार उनके निशाने पर टीवी की बड़ी बहुएं रुबीना दिलैक और हिना खान हैं। रुबीना के पॉडकास्ट में हिना, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल ने आसिम के पुराने टीआरपी वाले दावे पर चर्चा की थी। इसके बाद आसिम ने सोशल मीडिया पर ऐसा पलटवार किया कि टीवी गलियारे में गॉसिप का पारा चढ़ गया। आसिम ने पॉडकास्ट की क्लिप पर तंज कसते हुए टीवी इंडस्ट्री के लोगों को ‘आंटी और अंकल’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये आंटी-अंकल बैठकर उनके इस दावे पर चर्चा कर रहे हैं कि वह जिस रियलिटी शो में जाते हैं, वहां टीआरपी लेकर आते हैं। आसिम ने अपने दावे पर कायम रहते हुए कहा कि हां, वह टीआरपी लाते हैं और बाकी लोग अपने-अपने रोल निभाते रहें। मामला यहीं नहीं रुका। आसिम ने विशाल आदित्य सिंह को भी पुराने ‘प्रâाइंग पैन’ कांड की याद दिलाते हुए तीखा जवाब दिया। अब आसिम के इन बयानों ने टीवी इंडस्ट्री की पुरानी तनातनी को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

अन्य समाचार