मुख्यपृष्ठग्लैमरगोलगप्पों पर बैन!

गोलगप्पों पर बैन!

-उर्वशी ने बताया कि उनकी मां, मौसियां और घर की अन्य महिलाएं भी बाहर का चटपटा खाना नहीं खा सकती थीं।

उर्वशी रौतेला ने अपनी फिटनेस और चमकती त्वचा का ऐसा राज बताया है, जिसे सुनकर पैंâस हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके घर में लड़कियों के लिए गोलगप्पे, चाट और जंक फूड लगभग बैन थे। यह सख्त नियम उनके दादाजी ने बनाया था और परिवार की सभी महिलाओं को इसका पालन करना पड़ता था। उर्वशी ने बताया कि उनकी मां, मौसियां और घर की अन्य महिलाएं भी बाहर का चटपटा खाना नहीं खा सकती थीं। हालांकि, उनकी मां इतना स्वादिष्ट घर का खाना बनाती थीं कि स्कूल में उनके टिफिन तक चोरी हो जाया करते थे। जब बात उनकी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस की आई तो उर्वशी ने इसका श्रेय सिर्फ खान-पान को नहीं, बल्कि पहाड़ों की शुद्ध हवा, ऑर्गेनिक जीवनशैली और अच्छे जेनेटिक्स को दिया। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह एप्पल साइडर विनेगर, हल्दी पानी और चिया वॉटर से दिन की शुरुआत करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिटनेस फ्रिक उर्वशी आज भी अपनी पसंदीदा उत्तराखंडी मिठाई ‘अरसा’ का स्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

अन्य समाचार