मुख्यपृष्ठनए समाचारबार-व्यवहार : १००-५०० रुपए की गड्डियों से सजती हैं थाल! ...पुलिस की...

बार-व्यवहार : १००-५०० रुपए की गड्डियों से सजती हैं थाल! …पुलिस की नाक के नीचे काशीमीरा परिसर में रातभर छमाछम

गुजरात तक के ग्राहकों से रातभर गुलजार रहते हैं डांस बार
सामना संवाददाता / मीरा-भायंदर
वैसे तो मुंबई और इसके आस-पास में बारों की संख्या अच्छी-खासी है। फिर भी मुंबई से सटे मीरा-भायंदर स्थित काशीमीरा परिसर के बारों की चर्चा हमेशा शुर्खियों में रहती है। मुंबई से लेकर गुजरात तक के शौकीन ग्राहकों के बीच काशीमीरा का बार गुलजार रहता है। कभी स्टील उद्योग नगरी के लिए प्रसिद्ध यह नगरी आज डांसबार के परमानेंट ठिकाने के रूप में प्रसिद्ध हो गई है। आलम यह है कि यहां बारबालाओं को लुभाने के लिए १००-५०० रुपए की गड्डियों से थाल सजती है। पुलिस की नाक के नीचे काशीमीरा परिसर के बारों में रातभर छमाछम रहता है।
आज से कुछ वर्षों पहले काशीमीरा परिसर में कुछ गिनती के बार हुआ करते थे। मुंबई-अमदाबाद हाइवे पर स्थित होने के कारण सड़क मार्ग से मुंबई आने-जाने वाले व्यापारियों का यह मुख्य मार्ग है। अक्सर गुजरात के डायमंड व्यापारी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। दिनभर मुंबई का काम निपटा कर शाम को काशीमीरा के बारों में इनकी जमघट लगती है। रातभर बार बालाओं के साथ मस्ती भरे पल बिताते हैं और सुबह चार पांच बजे अपने शहर के लिए लौट जाते हैं। ऐसे में यहां के बारों की भरपूर कमाई होते देख एक के बाद अनेक बार खुलते गए। आज यह परिसर डांस बार के लिए फेमस हो गया।
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता
काशीमीरा परिसर के बार शाम से लेकर सुबह चार बजे तक चलते हैं। यहां के सभी बारों को लाइव ऑर्वेâस्ट्रा चलाने का लाइसेंस प्राप्त है। लेकिन लगभग सभी बारो में ऑर्वेâस्ट्रा के नाम पर बार बालाएं डांस करती हैं। जैसे-जैसे रात रंगीन होती है, बार बालाओं की संख्या बढ़कर १५ से २० हो जाती है। उसके बाद यहां संगीत-शराब के साथ-साथ अश्लीलता भी अपने चरम पर होती है। अक्सर बार के अंदर बारबालाओं को छुपाने की जगह भी बनाई जाती है। पुलिस की आहट होते ही सभी बार बालाओं को इशारा कर दिया जाता है, ताकि वे अपने निश्चित स्थान पर जाकर छिप सकें।
बालाओं पर उड़ाए जाते हैं पैसे
काशीमीरा के बारों में जब बड़े व्यापारी का ग्रुप आता है तो थाली में १००-५०० रुपए के नोटों के बंडल सजाकर ग्राहक को दिए जाते हैं, जो ग्राहकों द्वारा डांस कर रही बारबालाओं पर उड़ाया जाता है।
डांस बार के कारण मीरा-भायंदर बदनाम
मुंबई से सटे मीरा-भायंदर शहर की पहचान औद्योगिक शहर के रूप में थी। यहां चश्मा प्रâेम बनाने के छोटे-मोटे मिलाकर हजारों कारखाने थे। मीरा-भायंदर शहर में स्टील के बर्तन के छोटे-बड़े कारखाने हुआ करते थे। यहां के बने बर्तन देश के कोने-कोने में जाते थे। इस नगरी को स्टील नगरी के नाम से जाना जाता था, लेकिन कुछ वर्षों में यह शहर बार की वजह से बदनाम होकर रह गया।

 

अन्य समाचार