-सीमा श्रीवास्तव
यह भी किस्मत की बात होती है। लव आइलैंड एक ऐसा टीवी शो है, जिसने दुनियाभर में अपना दबदबा बनाया है, जहां रोमांस, रिश्ता और प्यार का ऐसा संगम होता है कि इसमें शामिल प्रतिभागी रातोंरात स्टार बन जाते हैं और जो स्टार होते हैं उनको कंपनियां अपने विज्ञापनों के लिए साइन कर लेती हैं। तो इस बार जब यह शुरू हुआ तो अभी से कंपनियों की कतार लग चुकी है और मॉडल्स को साइन करने के सौदे होने लगे हैं। पिछले वर्षों की तरह ही ऐसा लगता है कि यह एक लाभकारी करियर है, जिसे कई सितारे विला छोड़ने के बाद अपनाते हैं। चाहे वे शो में कुछ ही हफ्तों के लिए रहे हों या लगभग अंतिम तक पहुंच गए हों, एजेंसियां इन रियलिटी सितारों को अगला टॉप मॉडल बनाने के लिए भर्तियां कर रही हैं। इनमें मौरा हिगिंस का नाम सबसे ऊपर है, जिसने एजेंसी ईडब्ल्यूजी मैनेजमेंट के साथ साइन किया। इसके अलावा यास्मिन पेटेट ने विला में तीसरा स्थान हासिल करने के एक महीने से भी कम समय में एक के बाद एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया। शो में अपनी उपस्थिति के बाद, यास्मिन को तुरंत ही प्रतिष्ठित एजेंसी स्टॉर्म मैनेजमेंट ने साइन कर लिया, जिन्होंने प्रसिद्ध रूप से केट मॉस और कारा डेलिविंगने जैसे आइकनों के करियर को लॉन्च करने में मदद की थी। ताशा गौरी का नाम भी है, जिसे ईबे का प्री-लव्ड एंबेसडर नामित किया गया। वह किसी गैर-फास्ट-पैâशन ब्रांड के साथ बड़ा सौदा करने वाली पहली प्रतियोगी बनी हैं।
खूबसूरत सिंगर को लकवा से मिली निजात
दुनिया की मशहूर सिंगर तुलीसा कोंटोस्टावलोस के चेहरे पर लकवा मार गया था। यह भी तब हुआ जब वह अपनी खास दोस्त के वैंâसर के इलाज के लिए उसका साथ दे रहीं थीं। करीब दो महीने बाद उन्होंने जब अपने इंस्टा पर तस्वीरें डालीं तो उनके पैंâस में एकबार फिर खुशी दौड़ पड़ी। उन्होंन पूलसाइड पर सेक्सी पोज देते हुए अपना नया हेयर स्टाइल भी दिखाया। एन-डब्ज गायिका तुलिस ने अपने नए हेयर स्टाइल के साथ अपने गुलाबी और सफेद बिकिनी को मेल किया, जो ब्लिच ब्लॉन्ड और वैंâडी पिंक का दो-टोन रंग था। इंस्टाग्राम पर अपने बालों को दिखाने के लिए उन्होंने अपने लुक को ऐसे हेयर बैंड के साथ पूरा किया, जो उसकी बिकनी से मेल खाता था और गुलाबी क्रिश्चियन डायर सैंडल की जोड़ी पहनी थी। यह उनकी बीमारी से लड़ने के जज्बे को भी प्रदर्शित कर रहा था। अपनी दोस्त मिशेल मैककेना के स्तन वैंâसर के निदान के लिए वे प्रयास कर रही थीं, उसे भी लकवा मार गया था। उसने बताया कि यह एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो उसके चेहरे के एक तरफ पक्षाघात या कमजोरी का कारण बना था।
