मुख्यपृष्ठखेलबल्ले को बनाया बंदूक!

बल्ले को बनाया बंदूक!

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी की नापाक करतूत ने हिंदुस्थानियों को एक बार फिर से गुस्से से लाल कर दिया है और लोग एक बार फिर से इस आतंकी देश के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर मोदी और भाजपा को कोसने लगे हैं। बता दें कि इस पाकी खिलाड़ी ने मैच के दौरान ही मैदान में अपने बल्ले को बंदूक की तरह तान दिया था, जिसकी तस्वीरें दुनियाभर की मीडिया में वायरल हो रही हैं। इसे पहलगाम में आतंकी हमले से जोड़ा जा रहा है और लोग कहने लगे हैं कि इन्हीं के साथ क्रिकेट खेलने के लिए ँण्ण्घ् इतना बेकरार था, जिनका जश्न भी बिना हिंसात्मक इशारे के पूरा नहीं हो सका।लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी दिखाई कि पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान में बदतमीजी कर रहे हैं और बैट को बंदुक की तरह दिखाकर हमें चिढ़ा रहे हैं। अभी तक समझ नहीं आया कि हमारी ऐसी क्या मजबूरी है कि मोदी और भाजपा ने आतंकवादी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की इजाजत वैâसे दे दी।

अन्य समाचार