मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिबिहाइंड द लाइंस ने अर्पित का किया भव्य सम्मान

बिहाइंड द लाइंस ने अर्पित का किया भव्य सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई

गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की पवित्र धरती पर रविवार का दिन साहित्य और कला प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बन गया। बिहाइंड द लाइन के अंतर्गत आयोजित एक विशेष साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह में युवा साहित्यकार अर्पित सर्वेश को उनकी अद्वितीय रचनात्मकता और साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम का सफल आयोजन सुप्रसिद्ध कवि रोहित मिश्रा और साहित्यकार ऋषभ गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुँचीं संगम की छोरी के नाम से चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रियंका शुक्ला, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। मंच संचालन का दायित्व कुशलता से सांभवी जी ने निभाया, जिन्होंने पूरे आयोजन को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाए रखा।

शाम का यह साहित्यिक महोत्सव गीतों, कविताओं और हास्य-व्यंग्य से गूँज उठा। एक ओर कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को भाव-विभोर किया, वहीं हास्य कलाकारों ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में सबको ठहाकों पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहे अर्पित सर्वेश, जिनकी प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया। उनकी कविता न सिर्फ़ उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गई, बल्कि लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट गूँजती रही।

कार्यक्रम के समापन पर अर्पित सर्वेश को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और युवाओं के बीच साहित्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अब तक के साहित्यिक सफर में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जैसा है।

अन्य समाचार