मुख्यपृष्ठग्लैमर`भगवान ऐसा दर्द किसी को न दें'... इशिता दत्ता का दर्द ए...

`भगवान ऐसा दर्द किसी को न दें’… इशिता दत्ता का दर्द ए दिल…

बॉलीवुड में हीरोइनों के जीरो फिगर के खूब चर्चे होते हैं, लेकिन इशिता दत्ता की कहानी सुनकर वजन घटाने के नुस्खे खोजने वालों के भी होश उड़ जाएंगे। ‘दृश्यम’ फेम इशिता ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद बीमारी ने उन्हें ऐसा घेरा कि महज ४० दिनों में १५ किलो वजन कम हो गया। यानी यहां फिटनेस का कोई फंडा नहीं, बल्कि सेहत की ऐसी मुश्किल थी, जिससे गुजरना किसी के लिए भी आसान नहीं। इशिता का दर्द छलका तो उन्होंने ऐसी बात कही, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर करती है, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि किसी के साथ ऐसा न हो।’ अब जरा सोचिए, जिस वजन को घटाने के लिए लोग जिम में पसीना बहाते हैं, वही वजन बीमारी के कारण घट जाए तो खुशी वैâसी? इशिता की कहानी बता रही है कि हर स्लिम लुक के पीछे ग्लैमर नहीं, कभी-कभी दर्द भी छिपा होता है।

अन्य समाचार