मुख्यपृष्ठनए समाचार`१०-१० हजार रुपए देकर वोट खरीद रही है भाजपा'...पटना के महिला संवाद...

`१०-१० हजार रुपए देकर वोट खरीद रही है भाजपा’…पटना के महिला संवाद में गरजीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कल बिहार की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। पटना में हुए महिला संवाद में प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। प्रियंका ने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौन-सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं। ये तो खरीदने की कोशिश है। महिला सम्मान तब होगा, जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा, जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी, जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सबके अलग-अलग संघर्ष हैं। इसको शक्ति में बदलें, हम आपके सम्मान के लिए काम करेंगे और बिहार में महिलाओं को २५ लाख का बीमा देंगे। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठा रही हैं। बता दें कि बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। शुरू की गई इस योजना के जरिए बिहार की ७५ लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे १० हजार रुपए भेजे गए हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपनी शक्ति को पहचानें। प्रियंका ने कहा, ‘आपकी शक्ति को पार्टियां समझ रही हैं, इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं। आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए। १० हजार रुपए देने वालों को सबक सिखाइए, बिहार की सरकार आपका सम्मान नहीं करती है।
`भाजपा की निकम्मी सरकार को बिहार से भगाना ही होगा!’
प्रियंका गांदी ने कहा कि बीजेपी की निकम्मी सरकार को भगाओ और नई सरकार लाओ, जो आपके लिए काम करे। आप गर्व से कह सको कि मैं बिहारी हूं। मुझे बिहार में नौकरी मिले। मेरा परिवार बिहार से बाहर ना जाए। प्रियंका ने लोगों से कहा, `महागठबंधन को ही जिताना। इसमें आपका ही फायदा है।’

अन्य समाचार