मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस ने बीजेपी को बताया बेशर्म! ...कफ सिरप से हो रही मासूमों...

कांग्रेस ने बीजेपी को बताया बेशर्म! …कफ सिरप से हो रही मासूमों की मौतों को निराधार बता रहे हैं भाजपाई मंत्री

– कांग्रेस ने राजस्थान व एमपी सरकार को घेरा; की तीखी आलोचना

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। जिन बच्चों की मौतें हुई हैं वे परिवार सदमे में हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर भाजपा के कुछ मंत्री अटपटे बयानों को देने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपाइयों के संवेदनहीन बयानों को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की भाजपा सरकार पर घेरते हुए सवाल पूछा है कि आखिर भाजपा के मंत्री इस तरह के बयान वैâसे दे सकते हैं।
दरअसल, रिपोर्ट की मानें तो मासूम की मौतों के लिए कप सिरप को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके बावजूद, राजस्थान की भाजपा सरकार मानने को ही तैयार नहीं है कि बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई है। जहां एक ओर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कप सिरप कोल्डरिफ से हुई बच्चों की मौत को निराधार बताया। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा कि सरकार की कोई गलती नहीं, कफ सिरप में मिलावट नहीं-गलती मां बाप की है। इस पर अब कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि कफ सिरप में गड़बड़ी के चलते २०१९ में जम्मू-कश्मीर में १९ बच्चों की मौत हो गई थी। तब भी जांच में गड़बड़ी पाई गई थी, लेकिन मोदी सरकार हर पहलू को नकारती रही और अब दो राज्यों, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है।

कोल्ड्रिफ के सेवन से कई बच्चों की मौत
कफ सिरप खासकर ‘कोल्ड्रिफ’ के सेवन से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। यह सिरप किडनी फेलियर का कारण बन रहा है, क्योंकि इसमें डाईएथिलीन ग्लाइकॉल जैसे विषैले पदार्थ की अत्यधिक मात्रा पाई गई है। केंद्र सरकार ने कई राज्यों में जांच शुरू की है और प्रभावित राज्यों ने सिरप पर बैन लगा दिया है।

अन्य समाचार