मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी...रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भड़के...रेलवे क्रॉसिंग...

यूपी में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी…रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भड़के…रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भड़के

-सोशल मीडिया पर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से `संस्कारी’ पार्टी भाजपा विधायक की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भाजपाई इतना भड़क गए कि इंजीनियर को सीधे उसकी दाढ़ी नोचने की धमकी दे डाली। दरअसल, यूपी के मथुरा में बलदेव विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रेलवे इंजीनियर और कर्मचारियों को धमकाते हुए नजर आए। वायरल वीडियो के बाद लोग विधायक की आलोचना कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि मथुरा-कासगंज रेल रूट के विस्तार कार्य के तहत कुछ छोटे मार्गों की सुरक्षा के लिहाज से क्रॉसिंग बंद की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत जब रेलवे कर्मचारी कटरा बाजार क्रॉसिंग को बंद करने पहुंचे, तो स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि क्रॉसिंग बंद होने से उनका कारोबार प्रभावित होगा और रेलवे प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। कटरा बाजार में चल रहे काम की जानकारी मिलने के बाद विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंचे। वीडियो में देखा गया कि विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने रेलवे इंजीनियर की दाढ़ी नोचने तथा मारपीट करने की धमकी दी। इसके बावजूद रेलवे कर्मचारी शांत रहते हुए उनकी बातों को सुनते रहे।
रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया
रेलवे प्रशासन ने कहा कि क्रॉसिंग बंद करने का निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक था। प्रशासन ने व्यापारियों और जनता से सहयोग की अपील की है।

अन्य समाचार