मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा को खुद की चिंता करनी चाहिए...कांग्रेस नेता वडेट्टीवार की सलाह

भाजपा को खुद की चिंता करनी चाहिए…कांग्रेस नेता वडेट्टीवार की सलाह

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र हित के लिए एक साथ आए ठाकरे परिवार के विजय जल्लोष पर सकते में आई भाजपा के नेता हड़बड़ा गए हैं। उन्हें भविष्य में अपनी हार अभी से नजर आ रही है। अब उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए, ऐसा जोरदार हमला कांग्रेस ने भाजपा पर बोला है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस विजयी समारोह में कांग्रेस को बुलाया या नहीं, इसकी चिंता चंद्रशेखर बावनकुले को कब से होने लगी? बावनकुले को अब अपनी ही चिंता करनी चाहिए, क्योंकि दो भाई एक साथ आ गए हैं, अब उन्हें चिंता होने लगी है। उन्हें दो बार पंढरपुर जाकर दर्शन करना चाहिए। विजय वडेट्टीवार ने भाजपा नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर निशाना साधा। बता दें कि राज्य सरकार की जबरदस्ती को रोकने में सफल हुई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से मुंबई के वर्ली स्थित डोम सभागृह में जल्लोष मनाया गया, जिसमें शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में महाराष्ट्र के मुद्दे पर भाजपा नेताओं और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। इस भव्य कार्यक्रम के भाषण पर अब राजनीतिक हलकों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अन्य समाचार