मुख्यपृष्ठसमाचारबीजेपी की राजनीति अब इवेंट मैनेजमेंट बन चुकी है: विजय शंकर नायक

बीजेपी की राजनीति अब इवेंट मैनेजमेंट बन चुकी है: विजय शंकर नायक

अनिल मिश्र/रांची

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कथित अभद्र भाषा प्रकरण पर आज सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर नायक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी की राजनीति को “पूरी तरह स्क्रिप्टेड” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भारतीय राजनीति में घटनाएं पहले लिखी जाती हैं, फिर घटती हैं, और उसके बाद उन पर प्रोपेगेंडा रचा जाता है—जिसका अंतिम निशाना विपक्ष को बदनाम कर एफआईआर तक पहुँचाना होता है। नायक ने इसे लोकतांत्रिक विमर्श की हत्या बताते हुए कहा कि बीजेपी अब सवालों से नहीं, सिर्फ स्क्रिप्ट और सोशल मीडिया ट्रेंड से देश चलाने में जुटी है।

बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मंच से गाली प्रकरण पर आज अपनी प्रतिक्रिया में कही। इन्होंन आगे कहा कि किसने गाली दी , ये अब मुद्दा नहीं है। मुद्दा ये है कि गाली किसके मंच के आआस-पास से दी गई थी। भले ही मंच से नेता जा चुके हों, लाइटें बुझ चुकी हों, कुर्सियाँ समेटी जा रही हों—अगर कहीं कोने में कोई सिरफिरा माइक पकड़ ले और कुछ उल्टा-सीधा बक दे, तो बीजेपी के लिए यही “सबूत” बन जाता है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने गाली दिलवाई है। याद कीजिए मोदी जी जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए थे तो वह गाली नहीं था, जब राहुल गांधी जी की मां सोनिया गांधी जी को कांग्रेस की विधवा और पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था तो वह गाली नहीं था। आपने तो नीतीश कुमार के डीएनए के बहाने सम्पूर्ण बिहार की मां बहनों एवं पुरुष समाज को गाली देने का घिनौना काम किया है, बिहार की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगा। नायक ने आगे कहा कि राहुल और तेजस्वी? उन्होंने न गाली दी, न सुनी, न बढ़ावा दिया। लेकिन भाजपा को क्या फर्क पड़ता है—गाली के बाद वीडियो बना और वो वीडियो? सीधा बीजेपी के आईटी सेल में गिरा। उसके बाद रातोंरात आईटी सेल के लोगों ने काम कर डाला—पोस्टर तैयार हो गया, कैप्शन डिजाइन बन गई, ग्राफिक्स सेट, हैशटैग ट्रेंड में डाल दिए गए। सुबह होते-होते हर मंत्री, विधायक, सांसद सोशल मीडिया पर एक ही लाइन की कॉपी-पेस्ट प्रतियोगिता में लगा दिये गये। खैर, इसी बहाने कुछ मंत्रियों का पता चला कि वे अब भी मंत्री हैं। वरना इस देश में रेल का उद्घाटन हो, पुल हो, चक रोड हो, नाली हो, शौचालय हो—सबका फीता तो खुद मोदीजी ही काटते हैं। बाकियों का काम अब बस इतना रह गया है कि व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से आए कंटेंट को ट्विटर और फेसबुक पर चिपका दें और ट्रोल आर्मी के आशीर्वाद से खुद को राष्ट्रभक्त साबित करते रहें। इस बीच नायक ने यह भी कहा कि असल में, बीजेपी की राजनीति अब पूरी तरह स्क्रिप्टेड हो चुकी है। जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो—घटना पहले लिखी जाती है, फिर घटाई जाती है, फिर उस पर प्रोपेगेंडा बनता है और विपक्ष पर केस दर्ज हो जाता है। अब देखिए, राहुल गांधी पर एफआईआर कर दी गई कि उनके मंच से गाली दी गई। अगर यही नियम लागू किया जाए, तो फिर प्रधानमंत्री मोदी पर आधे से ज्यादा देश के अपराधियों के साथ मंच साझा करने के लिए केस दर्ज होने चाहिए। रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना को न केवल मंच पर बुलाया, बल्कि उसका हाथ थाम कर वोट भी मांगे। लेकिन वहां कोई सवाल नहीं उठता, क्योंकि मंच “56 इंच” का है, और सवाल पूछना राष्ट्रविरोधी हो जाता है।

नायक ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की गलती सिर्फ इतनी है कि वे अब भी राजनीति को मुद्दों की लड़ाई मानते हैं, जबकि सामने वाला इसे सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट समझ चुका है। वे इस गटरगंगा में उतरना ही नहीं चाहते, जहां गाली पहले लिखी जाती है, फिर दिलवाई जाती है, और फिर उसी गाली के नाम पर विपक्ष को बदनाम किया जाता है।मोदी जी के लिए गाली एक रणनीति है। कभी खुद बोलेंगे, कभी कहलवाएंगे, फिर उस पर नैतिकता का चोगा पहनकर भाषण देंगे। ये सब स्क्रिप्टेड है। और राहुल गांधी जैसे नेता इस स्क्रिप्ट के लिए खतरा हैं, क्योंकि वो सवाल पूछते हैं—अडानी पर, अंबानी पर, बेरोज़गारी पर, सेना की भर्ती पर।और इस देश में अब सवाल पूछना सबसे बड़ा अपराध है।बीजेपी की राजनीति का मॉडल अब साफ है—विपक्ष को गाली दो, फिर कहो कि गाली उन्होंने दी, और फिर उसे राष्ट्रद्रोह में बदल दो। जनता को बस इतना दिखाओ कि “देखो, मोदी अकेला सब पर भारी है”।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उस स्तर तक नहीं गिर सकते, जहाँ मोदी और उनकी टीम सत्ता में टिके रहने के लिए गिर चुकी है। वे सत्ता के भूखे नहीं हैं, बल्कि सत्ता को जवाबदेह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस दौर में जवाबदेही माँगना भी जुर्म है।गाली अब शब्द नहीं रही, हथियार बन गई है। और उसे चलाने वाले जानते हैं कि निशाना कोई भी हो, शोर इतना मचाओ कि असली सवाल दब जाती  है ।

अन्य समाचार