टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी पर अटकलें लगाने वालों को एक बार फिर करारा जवाब मिला है। अपने एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ नेशनल टेलीविजन पर हुए ब्रेकअप को याद करते हुए दिव्या ने कहा कि उनका रिश्ता टॉक्सिक नहीं, बल्कि मासूमियत और इमोशंस से भरा था। करीब नौ साल पुराने इस रिश्ते में प्यार भी था, तकरार भी और उम्र के साथ बदलती सोच भी। दिव्या के मुताबिक, उस वक्त दोनों छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते थे और उन्हें लगता था कि सब अपने आप ठीक हो जाएगा। वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद लगे आरोपों पर भी दिव्या ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि नाखुश रिश्ते से बाहर निकलना चीटिंग नहीं है, असली धोखा बातें छिपाना है। अब शादीशुदा जिंदगी पर उड़ती अफवाहों से दिव्या परेशान हैं। दो टूक बोलीं, ‘न मेरा तलाक हो रहा है, न मैं प्रेग्नेंट हूं!’ फिलहाल मैडम का फोकस प्यार-मोहब्बत की चर्चाओं पर नहीं, करियर पर है।
