– सोशल मीडिया की चमक ने बर्बाद की जिंदगी
सामना संवाददाता / अहिल्यानगर
सोशल मीडिया की चमक-दमक ने न जाने कितने युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है। लाइक्स, फॉलोअर्स और जल्द प्रसिद्धि पाने की चाह में युवा सुख-सुविधाएं बटोरने की चाह में शॉर्टकट राह पकड़ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, सोशल मीडिया रील स्टार का, जिसके ५० हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
अहिल्यानगर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच ने बसों में सफर करनेवाली महिलाओं के पर्स उड़ाने वाले ‘बंटी-बबली गैंग’ का पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि इस रैकेट की सरगना कोई साधारण लड़की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ग्लैमरस जिंदगी दिखानेवाली की एक रील स्टार है।
पुलिस इंस्पेक्टर किरणकुमार कबाड़ी की टीम ने इंटेलिजेंस के आधार पर पाथर्डी बस स्टैंड से रील स्टार को दबोच लिया। पूछताछ में रील स्टार ने कबूल किया कि बसों में वह महिलाओं के पर्स पार करती थी और चोरी का सामान सीधे अपने बॉयप्रâेंड को सौंप देती थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके ब्वॉयप्रâें को भी शेवगांव से गिरफ्तार कर लिया। इस ग्लैमरस चोर जोड़ी के ठिकाने से पुलिस ने ९,३५,२३० रुपए का माल बरामद किया, जिसमें ६.५ तोला सोना, आईफोन १७ प्रो मैक्स, नकद रकम और मोबाइल फोन शामिल है।
पाथर्डी पुलिस स्टेशन में आईपीसी-२०२३ की धारा ३०३(२) के तहत इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि यह शातिर जोड़ी और कितने मामलों में शामिल रही है।
