सामना संवाददाता / मुंबई
शिक्षण महर्षि एवं समाजसेवक स्व. शंकर अण्णा परब की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में चांदीवली के प्रभात नगर स्थित गुरुकुल कोचिंग क्लासेस में कै. अण्णा परब प्रतिष्ठान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अण्णा परब के प्रेरणादायी कार्यों और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अनिल गलगली, वज़ीर चांद मुल्ला, रवि नायर, पांडुरंग पांगिरे, रविंद्र हिंगमिरे, बाबू बत्तेली, एड. कैलास आगवणे, संजय कळसेकर, प्रीति पोतदार, सुभाष गायकवाड़, डॉ. साहेबराव रवि, अवधूत शेलार, शिवाजी लोंढे, रियाज़ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, मोहसिन शेख, अनिल लोंढे, मनाली गायकवाड़, माया खोत, प्रकाश सावंत, पवन जैन, स्वप्निल चव्हाण और दिलीप अंसारी उपस्थित थे।
