मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकवि 'प्रदीप' के जन्मदिन पर समारोह...साहित्य की आठ विभूतियों का सम्मान

कवि ‘प्रदीप’ के जन्मदिन पर समारोह…साहित्य की आठ विभूतियों का सम्मान

सामना संवाददाता/सुल्तानपुर

डा.आद्या प्रसाद सिंह ‘प्रदीप’ की कृतियां लोकभाषा की अमूल्य निधि हैं। अवधी में किये गये महत्वपूर्ण लेखन के कारण उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान उन्हें ‘लोकभूषण’ उपाधि से नवाज चुका है। यह बातें संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डा.सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ ने कहीं।

वे रणवीर राजकुमार इंटर कालेज, बरवारीपुर के सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार लोकभूषण आद्या प्रसाद सिंह ‘प्रदीप’ के ८१वें जन्मदिन पर साहित्य कला संस्कृति संवर्द्धन न्यास की ओर से आयोजित समारोह को बतौर अध्यक्ष सम्बोधित कर रहे थे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद सिंह ‘अभिषेक’ ने कहा कि प्रदीप जनपद के सबसे सम्मानित साहित्यकार हैं। समाज में अच्छे मनुष्य के रूप में उनकी प्रतिष्ठा है। वे अवधी के सिरताज और लोकभाषा की उम्मीद हैं।

विशिष्ट अतिथि इन्द्रजीत सिंह अर्चक ने कहा कि वे ऐसे विशिष्ट साहित्यकार हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने आठ बार सम्मानित किया। सैकड़ों सम्मान और सौ से अधिक कृतियों के लेखक प्रदीप साहित्यकारों के प्रेरक हैं। राम दुलारे सिंह ‘सुजान’ ने कहा कि प्रदीप को धीर गम्भीर व्यक्तित्व के धनी जनपद गौरव कहा।

राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम ने कहा कि, अवधी भाषा और संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण काम किया है उन्होंने । अवध क्षेत्र के लोक साहित्य पर इतना बड़ा काम किसी अन्य साहित्यकार ने नहीं किया है। संगोष्ठी को वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु , डॉ राम प्यारे प्रजापति , सुरेश चंद्र शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर संयोजक पवन कुमार सिंह सहित मंचस्थ अतिथियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुस्तक आदि भेंटकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आठ विभूतियों को सम्मानित किया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार राम दुलारे सिंह ‘सुजान’ को पं. राम नरेश त्रिपाठी स्मृति लोक साहित्य रत्न सम्मान, इन्द्रजीत सिंह अर्चक को डॉ.जयसिंह व्यथित स्मृति अवधी साहित्य रत्न सम्मान , कहानीकार डॉ. रामप्यारे प्रजापति को मान बहादुर सिंह स्मृति कथा साहित्य रत्न सम्मान , डॉ लाल देवेन्द्र श्रीवास्तव को रामानुज त्रिपाठी स्मृति बाल साहित्य रत्न सम्मान, हनुमान प्रसाद सिंह ‘अभिषेक’ को त्रिलोचन शास्त्री स्मृति काव्य साहित्य रत्न सम्मान, केशव प्रसाद सिंह को धनंजय सिंह स्मृति शिक्षा रत्न सम्मान , डॉ.ओम अनादि गुप्त को धरती के भगवान चिकित्सा रत्न सम्मान तथा वरिष्ठ पत्रकार श्यामचंद्र श्रीवास्तव को रामकृष्ण जायसवाल स्मृति पत्रकारिता रत्न सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय के छात्र शनि विश्वकर्मा, अमन यादव को चित्रकला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

दो सत्रों में होने वाले इस समारोह में रामतीर्थ यादव की काव्य कृति नन्हीं किलकारियां का लोकार्पण हुआ। श्रीनारायण लाल श्रीश ,ओम अनादि ओम ,अशोक , ब्रजेश कुमार पाण्डेय इन्दु, सिद्धार्थ शुक्ल, बृजेश वर्मा,प्रेम कुमार त्रिपाठी, लखन प्रतापगढ़ी, राम मूर्ति यादव संग्राम सितारे हिंद, रमेश नंदवंशी आदि ने कविता पाठ किया । सरस्वती वंदना अशोक पाण्डेय अनहद ,संचालन डॉ.ओंकारनाथ द्विवेदी , स्वागत दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश व आभार ज्ञापन सुभाष चन्द्र यादव परदेसी ने किया।

मंचस्थ अतिथियों और उपस्थित लोगों ने तिलक लगाकर, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व पुस्तक आदि भेंटकर कवि प्रदीप को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न स्थलों से आये साहित्यकार , शिक्षक व समाजसेवी सम्मिलित हुए।

अन्य समाचार