मुख्यपृष्ठअपराधजापान और चीन के बुजुर्गों को  निशाना बनाने वाले चंदौली के अंतरराष्ट्रीय...

जापान और चीन के बुजुर्गों को  निशाना बनाने वाले चंदौली के अंतरराष्ट्रीय साइबर कॉल सेंटर का भंडाफोड़…पांच गिरफ्तार, 9 लाख रुपए फ्रीज, मुख्य सरगना फरार

उमेश गुप्ता / वाराणसी

स्वाट सेल और सर्विलांस सेल सहित स्थानीय पुलिस टीम ने स्वागत इलेक्ट्रानिक शोरूम व आदित्य विजन इलेक्ट्रानिक की बिल्डिंग के बगल में स्थित बिल्डिंग (कैलाशपुर में स्थित बेबी फर्स्ट क्राई शोरूम) की तीसरी मंजिल पर संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर काल सेंटर का राजफाश किया है।
पीडीडीयू नगर में संचालित काल सेंटर से जालसाजों ने जापान और चीन के बुजुओं से जालसाजी करते थे। पुलिस टीम ने काल सेंटर प्रबंधक सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है जबकि संचालक सहित तीन की तलाश की जा रही है। उनके पास से 19 मानीटर, छह आईफोन सहित बड़ी संख्या में उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार की रात बिल्डिंग में पहुंचकर वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजा खुलवाकर प्रवेश किया। मौके पर मौजूद सभी कंप्यूटर मानीटर की स्क्रीन पर लाइव काल चल रही थी। इसमें विदेशी भाषा में आवाज सुनाई पड़ रही थी।
इस दौरान काल सेंटर मैनेजर रौनक सिंह निवासी सैदपुर, थाना बेन, जनपद नालंदा, बिहार के दो खाते में नौ लाख रुपये को तत्काल फ्रीज कराया गया। साथ ही रोशन कुमार निवासी नया बाईपास, थाना विष्णुपथ, जनपद गया, अमन कुमार निवासी मंगला बोरिंग, थाना विष्णुपथ, जनपद गया, अंकित कुमार निवासी नीमडीह, थाना रूपौ, जनपद नवादा और विकास वैभव निवासी वारिस नगर रामशिला, थाना कोतवाली, जनपद गया (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया

अन्य समाचार