-किसान नेता अजीत सिंह ने खुद पर आग लगाने का किया प्रयास,पुलिस ने दिखाई तत्परता
उमेश गुप्ता / वाराणसी
किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच बुधवार को किसान नेता अजीत सिंह डोभी पेट्रोल लेकर और हाथ में तिरंगा थामे चोलापुर टोल प्लाजा पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान चोलापुर सर्किल की स्थानीय खुफिया इकाई की निरीक्षक चंद्रकांता ने तत्परता दिखाते हुए किसान नेता के हाथ से पेट्रोल छीन लिया और उन्हें आग लगाने से रोक दिया। समय रहते हस्तक्षेप होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
