मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
लखनऊ में गोमती तट पर अनेक वर्षों से होने वाला छठ पूजा बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनैतिक हाइप पकड़ लिया। सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में छठ के लिए छुट्टी घोषित कर दिया गया है। भगवान सूर्य की उपासना के लिए प्रसिद्ध छठ पूजा अब आम जन में मनोकामना पूर्ण करने वाला सिद्ध व्रत की मान्यता ले लिया है। बिहार मूल के निवासियों के अलावा भारी संख्या में लोग छठ पूजा कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रत पूर्ण होगा। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उन्हें प्रणाम किया।इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। गोमती तट पर सीएम को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाए। श्रद्धालुओं के अलावा एक बड़ा वर्ग यह मान रहा है कि भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के छठ पूजन आयोजन का बिहार चुनाव में भी भुनाने की कोशिश करेंगे।
डीएम विशाख जी ने बताया कि लक्ष्मण मेला मैदान की तरह ही सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, लाइट, पीने के पानी और मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। छठ पूजा के अवसर पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, गोताखोर और नावों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर अतिरिक्त एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति न उत्पन्न हो। इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग को भी जरूरी ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि शाम को लक्ष्मण मेला स्थल पर छठ पूजा हुआ। पिछले दो महीने से इसकी तैयारी कर रहा था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। लोक गायिका कल्पना पटवारी, गोपाल राय, सुरेश शुक्ला सहित 200 लोक कलाकार छठ गीत पेश करेंगे।”
