मुख्यपृष्ठखेलछेत्री को वेतन नहीं

छेत्री को वेतन नहीं

भारत के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लबों में से एक, बंगलुरु एफसी ने उठाया बड़ा कदम। सोमवार, ४ अगस्त को क्लब के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से घोषणा की गई की बंगलुरु एफसी ने सभी प्रथम-टीम खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों के वेतन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। आईएसएल के आयोजक (फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड – एफएसडीएल) ने राष्ट्रीय महासंघ के साथ मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (एमआरए) के नवीनीकरण नहीं होने पर देश की शीर्ष फुटबॉल लीग पर रोक लगा दी है। एआईएफएफ और एफएसडीएल के बीच १५ साल का एमआरए १८ दिसंबर को समाप्त हो रहा है। एआईएफएफ ने एक्स पर लिखा, ‘एआईएफएफ अधिकारी सात अगस्त २०२५ गुरुवार को नई दिल्ली में इंडियन सुपर लीग के आठ क्लबों के सीईओ के साथ भारतीय फुटबॉल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने यह आश्वासन दिया था कि इस आईएसएल के आगामी सत्र का आयोजन होगा। उन्होंने हालांकि शीर्ष-स्तरीय घरेलू प्रतियोगिता के शुरू होने की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया। आईएसएल का सत्र आम तौर पर सितंबर से अप्रैल तक चलता है।

अन्य समाचार