मुख्यपृष्ठखबरेंराममंदिर के चढ़ावा चोरों पर बोलने से कतराए सीएम योगी आदित्यनाथ

राममंदिर के चढ़ावा चोरों पर बोलने से कतराए सीएम योगी आदित्यनाथ

-अवध के सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिलों की जनसभाओं में पुरानी बातें दोहराईं सीएम योगी ने

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय,अनिल मिश्र और गोविंद राव की भूमिका अब लगभग खुलकर सामने आ चुकी है। संपूर्ण हिंदू समाज आरोपी चोरों को कड़ा दंड देने की मांग सरकार से कर रही है लेकिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब इन आरोपियों के संदर्भ में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस विषय पर मुखर होने के बजाय ‘बचाव’ करना चाहते हों।
मंगलवार को ऐसा तब नजर आया जब वे अवध क्षेत्र में दो जिलों के दौरे पर थे।
अवध के प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों जिला मुख्यालयों पर जनसभाओं को संबोधित किया। यूं तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज़ में भाषण दिया लेकिन राममंदिर चोरी के विषय पर चर्चा के वक़्त उनकी साफगोई सवालों के घेरे में आ गई। चंपत राय, अनिल मिश्र, गोविंद राव व टिन्नू यादव आदि प्रमुख कर्ताधर्ताओं के विषय में टिप्पणी करने के बजाय वे कन्नी काट गए। लगा कि रामधन चोरी का षड्यंत्र करने वालों का वे बचाव कर रहे हों। उन्होंने इस चढ़ावा चोरी को लेकर हमलावर विपक्ष पर ही पलटवार करना शुरू कर दिया। खासकर कांग्रेस व सपा को रामद्रोही बताया और कहा कि वे तो श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करते रहे।अब उन्हें सियासत सूझ रही और आस्था का प्रश्न उठा रहे हैं। ये दल नहीं चाहते कि राममन्दिर में लोग दर्शन करने आएं। यह मंदिर विश्व के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और कुत्सित सोच रखने वालों की मंशा कामयाब नहीं हो पाएगी।

अन्य समाचार

प्रलय!