– छिपे तौर चल रहा टकराव हुआ उजागर
सामना संवाददाता / मुंबई
महायुति सरकार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चल रहा शीत युद्ध जगजाहिर है। इस बात को तब और बल मिला जब सरकार ने एक ही दिन एक पद के लिए २ विभागों से २ अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एकनाथ शिंदे ने बेस्ट प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार अश्विनी जोशी को दिया है, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसी पद पर आशीष शर्मा को नियुक्त किया है।
राज्य सरकार की इस उलझन के तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। बेस्ट के महाप्रबंधक श्रीनिवास सेवानिवृत्त हो गए हैं इसलिए सरकार ने एक ही दिन उनके रिक्त पद पर २ अलग-अलग लोगों को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग ने जीएसटी आयुक्त आशीष शर्मा को इस पद पर नियुक्त किया है, जबकि एकनाथ शिंदे के अधीन नगर विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को इस पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि ५ अगस्त को नगर विकास विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने एक ही दिन ये आदेश जारी किए थे।
एकनाथ शिंदे की दिल्ली दौड़
– एक ओर जहां महायुति सरकार में उथल-पुथल सामने आई है, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली गए हैं।
– शिंदे का दिल्ली दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि राजनीतिक स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
– इसी पृष्ठभूमि पर कल एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिंदे ने बताया कि इस मुलाकात में महायुति और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई।
