मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना-मनसे के जनमोर्चे में कांग्रेस और राकांपा भी उतरेंगी

शिवसेना-मनसे के जनमोर्चे में कांग्रेस और राकांपा भी उतरेंगी

-४ अक्टूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ निकलेगा महामोर्चा
सामना संवाददाता / मुंबई
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने रविवार ४ अगस्त को भायखला स्थित रिचर्डसन एंड क्रूडास कंपनी के प्रवेशद्वार से मुंबई मनपा मुख्यालय तक विराट जनमोर्चा निकालने का आर्ह्वींन किया है। इस मोर्चे में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और वामपंथी दल भी शामिल होंगे।
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे इस मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। मोर्चे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पूरे महाराष्ट्र से लोग मुंबई पहुंचेंगे। इस मोर्चे के माध्यम से महाराष्ट्र की ओर से ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और चुनाव आयोग को भंग करने की मांग उठाई जाएगी, ऐसा शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राऊत ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा।

लोकतंत्र बचाने सड़कों पर उतरेगा विपक्ष!
लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर बढ़ते कथित दबाव के खिलाफ विपक्ष अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। संसद से सड़क तक टकराव के आसार बढ़ गए हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिक अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। कांग्रेस की अपेक्षा है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल तक सीमित न रहकर व्यापक जनआंदोलन का रूप ले। इसी उद्देश्य से कांग्रेस रविवार को होने वाले इस जनमोर्चे में शामिल होगी।
`मजबूत लोकतंत्र के लिए यह संघर्ष’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह मजबूत लोकतंत्र के लिए संघर्ष है। यह किसी एक राजनीतिक दल का संघर्ष नहीं है। हाथों में देश का तिरंगा लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। आज मत देने का अधिकार संकट में पड़ गया है और प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़कों पर उतरना चाहिए, यही समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ इस आंदोलन में शामिल होगी।

 

अन्य समाचार