मुख्यपृष्ठसंपादकीयसंपादकीय : ठाणे का (लेडी) गुंडाराज! पूर्णेकर का कत्ल पचेगा नहीं!

संपादकीय : ठाणे का (लेडी) गुंडाराज! पूर्णेकर का कत्ल पचेगा नहीं!

मुंबई समेत महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था के मामले में स्यापा मचा हुआ है। कई जिलों में अपराध का ‘बीड पैटर्न’ शुरू हो चुका है और मुंबई से सटे ठाणे में इस बीड पैटर्न ने खलबली मचा दी है। ठाणे को किसी जमाने में महाराष्ट्र का एक सभ्य और सांस्कृतिक शहर माना जाता था। वह साख अब खत्म हो चुकी है। ठाणे को गुंडों और झुंडों का शहर बना दिया गया है। ठाणे में शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर आए और उन्होंने बंदूक से सात राउंड फायर किए। उसमें पूर्णेकर की मौत हो गई। पूर्णेकर के खून के छींटे गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के जैकेट पर उड़े हैं। गृह मंत्री का पद राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने या बेईमानों, गद्दारों को संरक्षण देने के लिए नहीं होता, बल्कि जनता के जान की हिफाजत करने के लिए होता है। जनता की सुरक्षा के मामले में फडणवीस नाकाम साबित हुए हैं। पूर्णेकर की हत्या ठाणे की एक राजनीतिक हत्या है। मिंधे गुट की दुश्मनी की वजह से पूर्णेकर पर गोलियां चलाई गईं , यह साफ हो चुका है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे ने पूर्णेकर की हत्या की साजिश रची और दूसरे अपराधियों की मदद से ‘हत्या’ की साजिश को अंजाम दिया। गोलियां चलानेवाले अपराधियों की मीनाक्षी शिंदे के आवास पर आवाजाही थी, ऐसा बयान पूर्णेकर के बालिग बेटे ने दिया है। इसलिए इस हत्या का शक ठाणे के मिंधे गुट पर जाता है, लेकिन पुलिस की ओर से कत्ल की
साजिश रचने वाले
सूत्रधार का नाम ‘एफआईआर’ में दर्ज करने से परहेज किया गया। बीड में भी कई सालों तक यही सब चलता रहा। उस अपराध का अंत संतोष देशमुख के बलिदान से हुआ। ठाणे में भी ऐसी आपराधिक प्रवृत्ति का अंत करीब आ चुका है। इसके लिए पूर्णेकर को बलिदान देना पड़ा। ठाणे में एक महीने के भीतर पांच हत्याएं हुर्इं। उसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। ठाणे माफियाओं का, नशीले पदार्थों के काले धंधे का, रंगदारों, वसूलीबाजों का बड़ा अड्डा बन गया है, मगर पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। फडणवीस मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री गणेश नाईक ने ठाणे की माफियागीरी के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की। उनकी आवाज भी बीजेपी के ‘ऊपर’ के लोगों ने दबा दी। उप मुख्यमंत्री शिंदे की आपराधिक किस्म की राजनीति पर गृह मंत्री अमित शाह का वरदहस्त है। अमित शाह ने गुजरात में राज्य मंत्री रहते हुए और केंद्र में गृह मंत्री बनने के बाद गुंडा गिरोहों, उनके सरगनाओं, भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को बीजेपी में शामिल किया और इन गुंडों की टोलियों को राजनीतिक प्रतिष्ठा देने की बेशर्म कोशिश की। शाह की आपराधिक किस्म की हरकतों से प्रधानमंत्री मोदी की छवि पूरी तरह धूमिल हो गई है। अमित शाह को आज प्रधानमंत्री बनने के अरमान जागे हैं और शाह प्रधानमंत्री बनें, इसलिए उनके द्वारा राजनीति में लाए गए माफिया, भ्रष्ट गिरोह लॉबिंग कर रहे हैं। असम के हेमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को अमित शाह ने अपने रथ में जोत रखा है और उनके भरोसे वे दिल्ली का तख्त फतह करने निकले हैं। शाह के दौर में
देशभर के अपराधियों को
और उनकी हरकतों को खुला संरक्षण मिला। ठाणे शहर उसी आपराधिक राजनीति का दुष्परिणाम भुगत रहा है। प्रदीप पूर्णेकर की हत्या इसी मानसिकता से हुई। कातिलों को भरोसा है कि एकनाथ शिंदे उनके साथ हैं और शिंदे को लगता है कि ‘सबका डॉन’ अमित शाह उनके पीछे खड़े हैं। इस बीच महाराष्ट्र का गृह विभाग संभालने वाले फडणवीस घड़ी का पेंडुलम बन गए हैं। ठाणे की पुलिस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। दस-दस सालों से पुलिस अधिकारी ठाणे में चिपके बैठे हैं। उनकी निष्ठा वर्दी के प्रति नहीं, बल्कि माफिया राज चलानेवाले उप मुख्यमंत्री मिंधे के प्रति है। यह उनकी पहनी हुई खाकी वर्दी के साथ बेईमानी है। बीड में बेकाबू हुए अपराध और कातिलों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे। सिंधुदुर्ग में श्रीधर नाईक की राजनीतिक हत्या से एक गुंडाराज शुरू हुआ था। उसे भी लोगों ने रोका। ठाणे में पूर्णेकर की हत्या से लोग इस वक्त सुन्न हो गए हैं, लेकिन वे भी भड़ककर बाहर निकलेंगे। मिंधे के माफिया राज की ‘लेडी डॉन’ मीनाक्षी शिंदे का एक ‘ऑडियो’ सामने आया है, जिसमें वे ठाणे के पुलिस कमिश्नर के नाम पर धमकी दे रही हैं। प्रदीप पूर्णेकर को घर में घुसकर मारने की भाषा बोल रही हैं और आखिरकार पूर्णेकर बेरहमी से मार दिए गए। ठाणे की महिलाएं गृह मंत्री फडणवीस को चूड़ियां भेजें। अमित शाह को पूर्णेकर के खून से सने कपड़े भेजें और ठाणे पुलिस कमिश्नर को साड़ी-चोली का नजराना दें! कुछ भी हो जाए, पूर्णेकर का कत्ल हम पचने नहीं देंगे!

अन्य समाचार