मुख्यपृष्ठसमाचारकुशनगरी में 'डांडिया नाइट' पर विवाद !

कुशनगरी में ‘डांडिया नाइट’ पर विवाद !

-हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने अनुमति की निरस्त

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अयोध्या के पड़ोस में स्थित कुशनगरी सुल्तानपुर में दुर्गापूजा महोत्सव के मध्य प्रस्तावित ‘डांडिया नाइट’ के आयोजन पर विवाद उत्पन्न हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने आयोजन के स्वरूप पर कड़ा एतराज किया है, जिसे संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने डांडिया नाइट को दी गई अनुमति को रद कर फौरी तौर पर ये आयोजन रोक दिया है।
बता दें कि सुल्तानपुर में दुर्गापूजा महोत्सव नवरात्र की सप्तमी तिथि से प्रारंभ होकर पूर्णमासी तिथि को आदिगंगा गोमती में प्रतिमा विसर्जन तक संपन्न किये जाने की परंपरा है। इसी क्रम में इस बार ३व ४ अक्टूबर को नगर के दो स्थानों पर सरस्वती मैरिज लॉन, महुवरिया रोड व शंकर मैरिज लॉन में ‘डांडिया नाइट’ का कार्यक्रम होना था। जिसकी अनुमति भी बाकायदा प्रशासन दे चुका था, लेकिन गत दिवस उस वक़्त विवाद उठ खड़ा हुआ, जब गौरक्षा प्रमुख सर्वेश सिंह व विहिप के स्थानीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने आयोजन में विधर्मियों के सहभागिता की आशंका, मनोरंजन कर की चोरी व महिला सुरक्षा आदि को लेकर सवाल उठाए। विधिवत अधिकारियों से शिकायत की गई। जिसे डीएम ने संज्ञान लिया। तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। शिकायत पुष्ट होने पर अपर जिला अधिकारीद्वय गौरव शुक्ल, राकेश सिंह व एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने फिलहाल निरस्त कर दी है। जिससे आयोजकों में मायूसी छा गई है। वहीं हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि मर्यादाविहीन किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अन्य समाचार