इतना ही नहीं, जांच के दौरान मोबाइल से अहम डेटा और मैसेज डिलीट कर सबूत मिटाने की कोशिश भी उनके खिलाफ भारी पड़ गई।
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में एक और फिक्सिंग विवाद ने सनसनी मचा दी है। अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ८ साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया है। मामला २०२५ के अबू धाबी टी-१० टूर्नामेंट से जुड़ा है, जहां उन पर कथित तौर पर मैच के नतीजों और खेल को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप साबित हुए। इतना ही नहीं, जांच के दौरान मोबाइल से अहम डेटा और मैसेज डिलीट कर सबूत मिटाने की कोशिश भी उनके खिलाफ भारी पड़ गई। आईसीसी की भ्रष्टाचार-रोधी ट्रिब्यूनल ने तीन अलग-अलग नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए यह कड़ा पैâसला सुनाया। यह बैन २१ नवंबर ’चतकरपुंनमिम २०२५ से प्रभावी माना जाएगा। कभी मैदान पर चमकने का सपना देखने वाले अखिलेश अब अगले आठ वर्षों तक क्रिकेट की दुनिया से पूरी तरह दूर रहेंगे।
