अनिल मिश्र / पटना
रोजमर्रा के आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को काबु करने का मोदी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाने के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, सुनील कुमार पासवान, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, अनिल यादव, इंदल पासवान, रूपेश चौधरी, खिजीर हायात, विनोद बनारसी आदि ने कहा कि रोजमर्रा के खाने-पीने के समान चीनी, सरसों तेल, आटा, बिस्कुट, गुड़ , साबुन, मशालें, चावल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, तो दुसरी ओर सरकार इस बढ़ती दामों को कंट्रोल करने हेतु कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि चीनी की महंगाइ के लिए क्या इ 20 नीति के तहत एथनॉल उत्पादन में ईख का इस्तेमाल इसके लिए जिम्मेवार है, आज पिछले नौ सालों में चीनी का स्टॉक सबसे कम है, त्योहारों के पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कौन जिम्मेदार है। इस संबंध में नेताओं ने कहा एक महीने के अंदर चीनी के मूल्य में 40 % की वृद्धि , खाद्य तेल के दामों में 30 प्रतिशत की वृद्धि, सहित आटा, चावल, मसाला के मूल्य में वृद्धि से आमजनों के रसोई पर भारी प्रभाव पड़ने से गृहिणियों के आखों में आसु छलक रहें हैं।
