मुख्यपृष्ठअपराधझारखंड में निवेश का लालच देकर व्हाट्सएप के जरिए डेढ़ करोड़ की...

झारखंड में निवेश का लालच देकर व्हाट्सएप के जरिए डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप के जरिए निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से लगभग 1.53 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर लिया है। इस मामले में झारखंड प्रदेश की सीआईडी के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी के बाद अनुसंधान के क्रम में साइबर थाने की पुलिस ने दक्षिणी राज्य तेलंगाना के करीमनगर से व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ऐरा लक्ष्मी रेड्डी है जो तेलंगाना के करीमनगर का रहने वाला है।

बता दें कि इस मामले में पहले ही मोहम्मद आसिफ नाम के एक अन्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया गया था।जो पुछताछ के बाद रांची के होटवार जेल में न्यायिक हिरासत के तहत भेजा जा चुका है।झारखंड प्रदेश के सीआइडी विभाग द्वारा इस मामले की जांच में पता चला है कि इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए एक बैंक खाते (आईडीआईबीआई फर्स्ट बैंक, खाता संख्या – 89394896628) में दो दिनों के भीतर 58 लाख रुपए जमा हुए थे। इस बीच गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, इस खाते के खिलाफ झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल, तेलंगाना सहित कई राज्यों में कुल एक दर्जन शिकायतें दर्ज हैं।इस बीच झारखंड पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पीड़ित से व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे यह कहकर प्रलोभन दिया कि वह अपने निवेश को पांच से दस गुना बढ़ा सकता है। इसके लिए उन्हें कुछ लिंक भेजें है व उन पर लिंक्स के जरिए निवेश करने को कहा गया है। इसके बाद अपराधियों ने इस तरह अलग -अलग खातों में कुल 1,53,83,118 की ठगी किया गया है।

अन्य समाचार