मुख्यपृष्ठनए समाचारडांडिया खत्म, ड्रेस वापसी शुरू...डिलिवरी एजेंट के पास रिटर्न पार्सलों का पहाड़!

डांडिया खत्म, ड्रेस वापसी शुरू…डिलिवरी एजेंट के पास रिटर्न पार्सलों का पहाड़!

-त्योहार में पहनकर लौटाए कपड़े? वायरल वीडियो ने ई-कॉमर्स की रिटर्न पॉलिसी पर छेड़ी बहस
सामना संवाददाता / मुंबई
त्योहार खत्म हुआ, डांडिया की धुन थमी और रंग-बिरंगी पोशाकें अलमारी में पहुंचने के बजाय कथित तौर पर ऑनलाइन कंपनियों के रिटर्न सेंटर की ओर चल पड़ीं! सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने ऑनलाइन खरीदारी की अजीबोगरीब प्रवृत्ति को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में एक डिलिवरी एजेंट बड़ी संख्या में लौटाए जा रहे पार्सलों को दिखाते हुए दावा करता है कि डांडिया और गरबा के लिए मंगाई गई पोशाकें त्योहार खत्म होते ही वापस की जा रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुछ ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग को मुफ्त कपड़े किराए पर लेने की सुविधा समझ बैठे हैं? हालांकि, यह स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है कि लौटाए गए सभी कपड़े इस्तेमाल किए जा चुके थे। वीडियो किस शहर का है और पार्सल किस ई-कॉमर्स कंपनी के हैं, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। त्योहार के बाद बड़ी संख्या में कपड़ों की वापसी से ऑनलाइन विक्रेताओं को पैकिंग, परिवहन और दोबारा बिक्री का खर्च उठाना पड़ सकता है। लेकिन वैध कारणों से सामान लौटाना उपभोक्ता का अधिकार भी है। ऐसे में सवाल यह है कि ईमानदार रिटर्न और कथित ‘पहनो और लौटाओ’ के खेल में फर्क वैâसे किया जाए?

अन्य समाचार