सामना संवाददाता / श्रीनगर
प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी दासबाबू जयसवाल को भारत रत्न डॉ. आंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हाथों मिला। बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम श्रीनगर में आयोजित किया गया था, जिसके आयोजक वैâलाश मासूम थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और पूर्व सांसद नीलम सोनकर भी उपस्थित थे। बिहार वेस्ट चंपारन के मूल दासबाबू जयसवाल काफी वर्षों से मीरा-भायंदर में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। इस आयोजन में जम्मू और कश्मीर के अलावा देश के अन्य राज्यों से आए लोगों को भारत रत्न डॉ. आंंबेडकर अवॉर्ड तथा इंटरनेशनल बुद्ध पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
