-सीमा श्रीवास्तव
गायक जस्टिन बीबर की एक्स-गर्लफ्रेंड सहारा रे की मौत हो गई है। मां बनने के कुछ ही महीनों बाद फेंटानिल ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। ३४ साल की इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को पावरफुल ओपिओइड लेने के बाद शुक्रवार रात लॉस एंजिल्स के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया था। बताया गया कि उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उसके परिवार ने इसे बंद करने का दिल तोड़ने वाला फैसला किया। सहारा की मौत उनके अपनों के बीच हुई, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि रिपोर्ट किया गया ओवरडोज एक्सीडेंटल था या नहीं? दुखद यह भी है कि सहारा की मौत जनवरी में अपनी बेटी स्नो को जन्म देने के ठीक नौ महीने बाद हुई। मॉडल की दुखी मां, ग्रेटचेन बाक ने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी है, और उसे मेहनती और कमिटेड के तौर पर याद किया है। मशहूर ऑस्ट्रेलियाई बिग-वेव सर्फर टोनी रे के घर जन्मी, गोरी सुंदरी २०१६ में पॉप सुपरस्टार जस्टिन बीबर के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ने के बाद पहली बार फेमस हुई थी।
जानलेवा सर्जरी
कॉमेडियन कैथरीन रयान ‘सबसे जानलेवा सर्जरी’ करवा रही हैं। जी हां, उन्होंने खुद बताया कि इसमें उनकी ‘मौत’ होने का खतरा है। कनाडा में जन्मी ४३ साल की कॉमेडियन ने पहले बताया था कि पिछले साल उन्होंने फेसलिफ्ट पर ह्व२५,००० खर्च किए थे। अब एक नए इंटरव्यू में कैथरीन ने बताया कि वह एक खास तौर पर रिस्की प्रोसीजर करवाने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने रोमेश रंगनाथन शो पर कहा, ‘तो आप लोकप्रिय प्रक्रिया जानते हैं जहां वे आपके शरीर में वैâनुला और लाइपो सक्शन के माध्यम से वसा खोजने का प्रयास करते हैं और वे उसे निकालते हैं और वे इसे कहीं और रख देते हैं। पहले बात करते हुए कैथरीन ने दावा किया था कि प्रेग्नेंसी के असर से वह ‘गार्गायल’ जैसी दिखने लगी थीं और वह अपने फैंस के लिए इसे बदलना चाहती थीं। ‘मैंने यह अपने लिए नहीं किया, मैंने यह उन लोगों के लिए किया जो शनिवार रात को मुझे देखने के लिए टिकट खरीदते हैं।’ कैथरीन ने एक सर्जन के बारे में पता किया और न्यूयॉर्क शहर में क्रिस जेनर के मशहूर फेसलिफ्ट सर्जन से भी सलाह ली और बताया कि उन्हें लगभग ह्व१२९,००० का प्राइस टैग दिया गया था। वह न्यूयॉर्क में दूसरे डॉक्टर के पास गर्इं और फेसलिफ्ट के लिए उन्हें सिर्फ ह्व२५,००० देने पड़े। अब वो ऐसी सर्जरी करवाने के मूड में है जो जानलेवा हो सकती है। यह कब कराएंगी, इसके बारे में नहीं बताया गया है।
