-शासन द्वारा रोका गया था बरेली जा रहा सपा का प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘लोकतंत्र की हत्या’ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तानाशाही का सहारा ले रही है। सपा प्रमुख का कहना है कि पार्टी के डेलीगेशन को बरेली जाने से पहले हाउस अरेस्ट करना निंदनीय और शर्मनाक है। अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार असंवैधानिक और गैर-लोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने तानाशाही रवैये से संविधान की मूल भावना पर हमला कर रही है।
