-वक्ष प्रत्यारोपण करनेवाली स्त्रियों के खिलाफ होगी कार्रवाई; श्रम शिविर में जबरन भेजा जाएगा
एजेंसी / प्योंगयांग
उत्तर कोरिया के तानाशाम किम जोंग उन की एक नई ‘खाज’ महिलाओं के लिए मुसीबत बन गई है। खासकर जिन महिलाओं के बड़े स्तन हैं, उनके ऊपर जांच की गाज गिरी है। तानाशाह किम ने धमकी दी है कि देश में स्तन का प्रत्यारोपण कराने वाली महिलाओं को गुलाग (जबरन श्रम शिविरों) भेज दिया जाएगा।
तानाशाह किम ने अपने गुर्गों को आदेश दिया है कि वह महिलाओं के स्तनों की जांच करें और उन पर कार्रवाई करें। किम ने स्तन प्रत्यारोपण को गैर समाजवादी और बुर्जुआ करार दिया। इस वक्त दो महिलाओं और एक डॉक्टर पर स्तन प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर मुकदमा भी चलाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब जांच के लिए महिलाओं को अस्पताल ले जाया जाएगा और कसूरवार पाए जाने पर उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। किम के इस आदेश के बाद वहां की महिलाओं में डर का माहौल पैदा हो गया है। उत्तर कोरिया में बूब्स एनलार्जमेंट अवैध है, लेकिन बावजूद इसके वहां महिलाएं चुपचाप ट्रांसप्लांट करवा रही हैं और इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है।
ड्रॉपआउट ने किया ऑपरेशन
जिस डॉक्टर पर दो महिलाओं के बूब्स ट्रांसप्लांट करने के आरोप लगे हैं, वह कथित तौर पर मेडिकल स्कूल ड्रॉपआउट है और पढ़ाई छोड़कर अवैध प्रत्यारोपण के धंधे में घुस गया और अपने घर में प्लास्टिक सर्जरी करते हुए पकड़ा गया।
