मुख्यपृष्ठखेलबैन के बाद भी नहीं बदले दिग्वेश!

बैन के बाद भी नहीं बदले दिग्वेश!

-डीपीएल में फिर किया विवादित सेलिब्रेशन
आईपीएल में अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोर चुके दिग्वेश राठी ने एक बार फिर वही पुराना अंदाज दिखाकर क्रिकेट पैंâस का ध्यान खींच लिया। आईपीएल में उनके नोटबुक सेलिब्रेशन पर विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्हें जुर्माना और बैन तक झेलना पड़ा था। अब दिल्ली प्रीमियर लीग में राठी ने प्रियांश आर्य को आउट करते ही फिर उनके पास जाकर नोटबुक वाला इशारा किया। खास बात यह रही कि प्रियांश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, इसलिए मामला विवाद में नहीं बदला। मैच में राठी ने गेंद से भी खूब धमाल मचाया। चार ओवर में सिर्फ २५ रन देकर उन्होंने तीन विकेट झटके। हालांकि, उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद पुरानी दिल्ली ६ को १५ रन से हार का सामना करना पड़ा। यानी राठी का विकेट लेने का अंदाज फिर लौट आया है, बस इस बार नोटबुक के साथ कोई नया बवाल नहीं हुआ!

अन्य समाचार