मुंगरा बादशाहपुर। नगर में पहली बार प्रवासी सम्मेलन का आयोजन कर मुंबई में रह रहे प्रवासियों ने पूर्वांचल से पलायन रोकने की दिशा में पहल की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उद्योगपतियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। सम्मेलन में जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही के प्रवासी शामिल हुए।
सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रवासी उद्योगपतियों से अपील की कि रोजगार सृजन के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें स्वयं आगे आकर पहल करनी होगी। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि अपने-अपने जिलों में उद्योग स्थापित किए जाएं, ताकि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिल सके। इसके साथ ही महानगरों में स्थापित बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मडियाहूं के विधायक डॉ. आर. के. पटेल, रानीगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मिश्रा, मुंगरा बादशाहपुर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे, बसपा नेता विनोद मिश्रा, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, समाजसेवी डॉ. अमर मिश्रा, युवा उद्यमी आनंद पांडेय, राहुल दुबे, भदोही के वरिष्ठ पत्रकार हरीश सिंह, वेस्टर्न ऑब्जर्वर के संपादक परमेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पांडेय, भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला, किरण मौर्य, महेंद्र पांडेय, कमलाकांत पांडेय सहित कई ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश त्रिपाठी ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्था में संपादक राजेश उपाध्याय, अभिज्ञान उपाध्याय और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता में ग्राम प्रधान तरहठी चंद्रेश गुप्ता, भाजपा नेता भरत तिवारी, बीडीसी सदस्य संतोष उपाध्याय, पूर्व बीडीसी सदस्य विद्याधर शुक्ल, अमित दुबे, अमरीश दुबे आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी भोलानाथ मिश्रा, सतहरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद दुबे, युवा अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी तथा हाल ही में पीसीएस में चयनित तरहठी निवासी करुणाशंकर शुक्ला के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और भविष्य में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।
