राधेश्याम सिंह / वसई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की तरफ से नायगांव पूर्व में नायगांव-जुचंदर रोड पर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के विरोध में अनोखा आंदोलन किया गया। यह आंदोलन शिवसेना जिला प्रमुख प्रवीण म्हाप्रलकर के मार्गदर्शन में और नायगांव शहर प्रमुख मंगेश चव्हाण के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस आंदोलन के अंतर्गत सड़क पर बने गड्ढों में प्रतीकात्मक रूप से पेड़-पौधे लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को नागरिकों का भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिसाद मिला। इस मौके पर कई शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से जनार्दन म्हात्रे (उपजिल्हा प्रमुख), किरण म्हात्रे (जिल्हा सचिव), प्रथमेश राऊत (वसई तालुका प्रमुख), काका साहेब मोटे (बोईसर तालुका प्रमुख), शशिभूषण शर्मा (विधानसभा संघटक), सुरेश भोगले, उमेश नाईक, विनोद म्हात्रे, चैत्राली चव्हाण, शुभम म्हात्रे, ओम भोईर, हृदयनाथ भोईर, चरणा म्हात्रे, सुलोचना मुसघे, विद्या पवार, सायली गावडे, यामिनी सिलोत्तरी, दीपाली म्हात्रे, समाधान निकम, गोविंद पांडे, विजय पानसरे, सुभाष राणे, साक्षी काजारे, दीपक शिल्लोतरी, गणेश मोरे, नसीम खान, सचिन राणे आदि कार्यकर्ता शामिल थे। शिवसैनिकों ने प्रशासन से मांग किया है कि नायगांव-जुचंदर रोड की दुर्दशा को तुरंत सुधारा जाए और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
