मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाजसेवक धर्मेंद्र शर्मा को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि

समाजसेवक धर्मेंद्र शर्मा को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि

सामना संवाददाता / मुंबई
राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में ‘कन्यादान अभियान’ के माध्यम से किए गए सेवा कार्यों के लिए ३ अगस्त २०२५ को पुणे के सिजन मॉल एफएमएल में वाधवा इंडिया अवार्ड काउंसिल के माध्यम से सेडारब्रुक यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र शर्मा पिछले १० साल से आरडीजे ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे ‘कन्यादान अभियान’ के अंतर्गत सर्व जातीय सामूहिक विवाह महोत्सव के माध्यम से करीब ४०० बेटियों का नि:शुल्क विवाह करा चुके हैं। धर्मेंद्र शर्मा ५,००० बेटियों के विवाह का संकल्प लेकर इस अभियान को पूरे देश में चला रहे हैं। अब तक देश के अलग-अलग शहरों मीरा रोड, भायंदर, नालासोपारा, गोरेगांव और बनारस में सर्व जातीय सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन कर चुके हैं और ३० नवंबर २०२५ को बोरीवली में ‘कन्यादान महोत्सव’ का आयोजन करने जा रहे हैं। इस उपाधि को लेकर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा, ‘यह सम्मान संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और दानदाताओं व शुभचिंतकों के पिछले ९ सालों से कन्यादान अभियान के लिए किए गए सेवा कार्यों के कारण संभव हो पाया है। यह मेरे साथ-साथ उनका भी सम्मान है। मैं यह सम्मान उन सभी को समर्पित करता हूं। सामाजिक जीवन में कन्यादान अभियान ने मुझे मान, सम्मान और पहचान दी, संस्था से जुड़े सभी भाई-बहनों का प्यार और साथ मिला, मैं जीवनभर इन सभी का ऋणी रहूंगा। इस अवार्ड के लिए उन्होंने वाधवा इंडिया अवार्ड काउंसिल और सेडारब्रुक यूनिवर्सिटी यूएसए का आभार प्रकट किया।

समाजसेवक धर्मेंद्र शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर विक्रोली के विनोद कुमार शर्मा, विकास पाठक (पानवाले), ईष्टदेव यादव और मुकेश शेठ ने शुभकामनाएं दीं।

 

अन्य समाचार