मुख्यपृष्ठग्लैमरमत करो गाने की ऐसी-तैसी

मत करो गाने की ऐसी-तैसी

टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जानेवाली दिशा पाटनी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी है। अपनी टोंड बॉडी और लाजवाब डांस से पैंâस का हर बार दिल जीतनेवाली दिशा वीडियो में लता मंगेशकर के गाने ‘जिया जले’ पर ब्लैक शॉर्ट्स में एक कुर्सी का इस्तेमाल करते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी डांस टीचर भी हैं और दोनों एक-दूसरे की मिरर कॉपी नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, ‘पहली बार ट्राई कर रही हूं, सेक्सिएस्ट टीचर के साथ प्रैक्टिस करती रहूंगी।’ दिशा के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा-भला सॉन्ग था इसने सॉन्ग की ऐसी-तैसी कर दी।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह गाना लीजेंडरी है कृपया इसे बर्बाद मत करो।’ एक और ने लिखा, ‘पूरे गाने की फील खराब कर दी।’

अन्य समाचार