मुख्यपृष्ठअपराधनशे की लगी लत तो बना चोर...पुलिस ने दबोचा

नशे की लगी लत तो बना चोर…पुलिस ने दबोचा

राजेश सरकार / प्रयागराज

कम उम्र में नशे की लत लगी और पूरा करने को छोटी-मोटी चोरियां करने वाले १९ साल के नशेड़ी युवक को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। शहर से सटे नैनी के पाॅश मुक्ता विहार कॉलोनी में गत दिवस एक डॉक्टर के निर्माणाधीन भवन से नल की तीन टोटी, दो बेसिन एवं लोहे की दो पाइप व साइकिल चोरी हो गई थी। नैनी पुलिस ने उसके पास से चोरी के उक्त सामान बरामद किए हैं। अभियुक्त यशराज पाण्डेय पुत्र स्व. अरुण कुमार पाण्डेय निवासी आईटीआई औद्योगिक क्षेत्र ने पूछताछ में बताया कि नशे की लत लगने पर पैसे के लिए छोटी मोटी चोरी करना शुरू कर दिया था। डाॅ. धीरेन्द्र सिंह मुक्ता विहार में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर भवन निर्माण सामग्री चोरी होने का मुकदमा नैनी थाने में दर्ज कराया था।

अन्य समाचार