मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति`खबरें पूर्वांचल' के संपादक को मातृ शोक

`खबरें पूर्वांचल’ के संपादक को मातृ शोक

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई से प्रकाशित होने वाले हिंदी साप्ताहिक `खबरें पूर्वांचल’ के संपादक रवीन्द्र दूबे की मां लालती देवी मोहनलाल दूबे का लंबी बीमारी के चलते 6 जून को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मडि़याहूं तहसील स्थित मडइयां भूभूवार गांव की रहने वाली लालती देवी अपने पीछे पति, पुत्र-पुत्रियों एवं नाती-पोतों वाला भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर गृहप्रदेश के नागरिकों तथा मीडिया से जुड़े लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अन्य समाचार