सामना संवाददाता / मुंबई
इस दिवाली, एकमे पोशन (Acme Poshan) अपने Perfect Dates रेंज के साथ त्योहारों की खुशियों और उपहार देने की परंपरा में एक नया और स्वादिष्ट अंदाज़ जोड़ रहा है। कंपनी ने Perfect Dates के तहत खास तौर पर तैयार किए गए गिफ्ट बॉक्स पेश किए हैं, जिनमें असली खजूर, मेवे और लाजवाब फ्लेवर्स का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। पारंपरिक मिठाइयों से हटकर कुछ अलग और खास उपहार देने की चाह रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। इन गिफ्ट बॉक्स को परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और प्रियजनों को दिवाली पर उपहार के रूप में दिया जा सकता है।
Perfect Dates गिफ्ट बॉक्स तीन खास फ्लेवर्स बादाम-पिस्ता, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी में उपलब्ध हैं। प्रत्येक गिफ्ट बॉक्स में आठ पीस हैं। Perfect Dates बादाम-पिस्ता: 8 पीस का गिफ्ट बॉक्स 840 रुपए, Perfect Dates क्रैनबेरी: 8 पीस का गिफ्ट बॉक्स 960 रुपए और Perfect Dates ब्लूबेरी: 8 पीस का गिफ्ट बॉक्स 960 रुपए का है।
असली खजूर और मेवों से तैयार किए गए Perfect Dates के तीनों फ्लेवर्स में किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव, कृत्रिम रंग या कृत्रिम फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में इस दिवाली कुछ अलग, स्वादिष्ट और खास उपहार देने की सोच रखने वालों के लिए Perfect Dates एक अच्छा विकल्प है।
