मुख्यपृष्ठसमाचार‘कम’ करने का वादा कर ‘बढ़ा’ दिए बिजली के भाव -फडणवीस का...

‘कम’ करने का वादा कर ‘बढ़ा’ दिए बिजली के भाव -फडणवीस का ‘डर्टी गेम’

सड़क पर उतरेगी कांग्रेस!
सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य की जनता का बिजली बिल अगले पांच वर्षों में कम किया जाएगा, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में सार्वजनिक रूप से वादा किया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद वे अपने वादे से पलट गए हैं। सीएम ने बिजली बिल महंगा कर दिया है। दिवाली के ठीक पहले की गई बिजली दर में वृद्धि आम जनता पर बोझ डालने वाली है। इस बारे में कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि सरकार इस पैâसले को रद्द करे, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। ऐसी जोरदार चेतावनी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दी है।

इस संदर्भ में अतुल लोंढे ने कहा कि बिजली दर ‘कम’ करने का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वादा महज एक ‘जुमला’ साबित हुआ है। ईंधन समायोजन (फ्यूल अ‍ॅडजस्टमेंट) के नाम पर महायुति सरकार ने जनता को बिजली महंगाई का झटका दिया है। इस दर वृद्धि से १०० यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले आम ग्राहकों को भी नुकसान होगा।

मोदी सरकार ने जीएसटी मतलब गब्बर सिंह टैक्स लगाकर आठ साल जनता को लूटा और दूसरी ओर जीएसटी कम करने का दिखावा करते हुए ‘बचत उत्सव’ मनाने का ढोल पीटा है लेकिन त्योहारों के मौसम में जनता के सिर पर महंगाई का बोझ डाल दिया। यह वैâसा ‘बचत उत्सव’ है? ऐसा सवाल भी अतुल लोंढे ने उठाया है।

अन्य समाचार