-मुंबई पुलिस के पास नहीं है एक्सपर्ट की टीम!
-साइबर क्राइम पर कैसे लगे लगाम?
-मुंबई पुलिस के पास नहीं है एक्सपर्ट्स की टीम!
मुंबई में साइबर क्राइम की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। मगर राज्य सरकार इस पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है। हालत यह है कि मुंबई साइबर पुलिस के पास कोई साइबर एक्सपर्ट की टीम नहीं है और न ही हाईटेक सुविधा है। ऐसे में पुलिस थोक में हो रहे साइबर क्राइम पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
हाल ही में भाजपा के एक कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से संबधित एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। अक्षय ने साइबर क्राइम पर चिंता जताते हुए अपने घर की शॉकिंग कर देने वाली घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी १३ साल की बेटी मोबाइल में गेम खेलती थी। कुछ वीडियो गेम्स होते हैं, जिन्हें अजनबियों के साथ खेल सकते हैं। जब बेटी गेम खेल रही थी तभी एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था ‘ओ ग्रेट, पैंâटास्टिक, बहुत अच्छा खेलती हो।’ अचानक व्यक्ति ने पूछा, ‘आप कहां से हैं?’ बेटी ने लिखा, मुंबई। इसके बाद ‘बढ़िया खेला, थैंक यू’ जैसे शिष्ट मैसेज आने लगे तो लगा कि सामने से जो भी खेल रहा है वह बहुत ही अच्छा व्यक्ति है। फिर मैसेज आया, ‘आप मेल हैं या फीमेल?’ उसने जवाब दिया, फीमेल। फिर उसने मैसेज किया, ‘क्या तुम मुझे अपनी एक न्यूड फोटो भेज सकती हो?’ अक्षय ने बताया कि इस तरह का मैसेज आते ही बेटी ने फोन ऑफ कर दिया और अपनी मम्मी को सारी बात बताई। अक्षय के मुताबिक, इस तरह कई लड़कियां बाद में सेक्सटार्शन में फंसकर सुसाइड करने के लिए मजबूर हो जाती हैं।
बच्चों को करें जागरूक
अक्षय ने कहा कि स्कूल के अंदर हिस्ट्री, जियोग्राफी और मैथ्स सीखते हैं। बहुत जरूरी है कि हमारे बच्चे साइबर क्राइम से बचाव की बातें सीखें। इसके साथ ७वीं, ८वीं और ९वीं कक्षा में एक पीरियड साइबर पर हो, क्योंकि स्ट्रीट क्राइम से बड़ा साइबर क्राइम होता जा रहा है।
