मुख्यपृष्ठनए समाचारहर बच्चे को सीखने-सोचने की होनी चाहिए आजादी... चंद लोगों का विशेषाधिकार...

हर बच्चे को सीखने-सोचने की होनी चाहिए आजादी… चंद लोगों का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए शिक्षा!

-राहुल गांधी का चिली यूनिवर्सिटी में संबोधन

एजेंसी / पेरू

शिक्षा की शुरुआत जिज्ञासा और खुले मन से होती है। हमें ऐसा माहौल चाहिए जहां बच्चे बिना डर या दबाव के सवाल पूछ सकें। शिक्षा कुछ गिने-चुने लोगों का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह स्वतंत्रता की सच्ची नींव है। इस तरह की राय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेरू में रखी है।
कांग्रेस ने रविवार को एक्स पर दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पोंटिफिकल वैâथोलिक यूनिवर्सिटी और चिली यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का १२ मिनट १९ सेकंड का वीडियो साझा किया है। इसमें शिक्षा, लोकतंत्र और दुनिया की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर राहुल गांधी छात्रों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सीखने और सोचने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। यह केवल अमीर या कुछ गिने-चुने लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हिंदुस्थान को एक ऐसी नई उत्पादन व्यवस्था तैयार करने की आवश्यकता है, जो लोकतांत्रिक माहौल में फल-फूल सके। इसके लिए अमेरिका या पेरू जैसे देशों के साथ साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है।

अन्य समाचार