-काम दिलाने के बहाने फोटो और आधार कार्ड लेकर कर रहे यौन शोषण
-तीन ने दर्ज कराई शिकायत, कई और के सामने आने की संभावना
फिरोज खान / मुंबई
अभी तक साइबर अपराधी सेक्सटॉर्शन कर वसूली का काम करते थे या कुछ अपराधी महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उनका यौन शोषण करते थे। लेकिन ऑनलाइन क्रिमिनलों की तरह इलाके के कुछ सामाजिक लोगों ने सेक्सटॉर्शन का गंदा धंधा अपना लिया है। बोरिवली-पश्चिम में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो ऐसी लड़कियों और महिलाओं को टारगेट कर रहा है, जो घरेलू काम की तलाश में रहती हैं। अच्छा घर और अच्छा वेतन दिलवाने के नाम पर उनका मोबाइल नंबर ले लिया जाता है और बाद में अश्लील वीडियो और नंगी तस्वीरें भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।
बोरिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची २७ साल की युवती ने बताया कि वह मुंबई में हाउस मेड के काम की तलाश में थी। ऐसे में चिकूवाड़ी में रहनेवाले एक शख्स ने उससे संपर्क किया और कहा कि वह उसे घर में काम दिलवाने के साथ ही अच्छा वेतन दिलवाएगा। युवती ने उस पर विश्वास कर अपना एक फोटो, आधार कार्ड का जेरॉक्स और मोबाइल नंबर दे दिया। उसके कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और लड़कियों की नंगी तस्वीरें आने लगीं। पहले तो वह समझ नहीं पाई कि आखिर कौन इस तरह की गंदी हरकत कर रहा है। इतना ही नहीं, युवती ने जो अपना फोटो दिया था उसे मॉर्फ कर अश्लील तस्वीरें बनाकर गिरोह के लोग उसे भेजने लगे।
सेक्सटार्शन के बाद सभी आरोपी फरार!
हाउस मेड का काम करनेवाली कुछ महिलाओं के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। इन महिलाओं ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सभी आरोपी फरार हो गए।
एक पीड़िता ने बताया कि इस तरह की घटना सिर्फ उसी के साथ ही नहीं, बल्कि तीन और लड़कियों के साथ ऐसी घाटनाएं हुई हैं। पिछले २ महीनों से वे सभी सेक्सटॉर्शन गिरोह की हरकतों से परेशान हैं। युवती ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपियों के घर का पता निकाला गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों को पता चला कि पुलिस उन लोगों का ढूंढ रही है तो सभी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। युवती ने बताया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और नग्न तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेलिंग के दौरान कभी पैसों की डिमांड नहीं की। इसका मतलब साफ है कि वे डरा-धमकाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करना चाहते थे। युवती के मुताबिक और भी कई लड़कियां सेक्सटॉर्शन गिरोह के चंगुल में फंसी हुई हैं, लेकिन डर कर वे किसी को बता नहीं रही हैं।
सेक्सटॉर्शन के बाद खुदकुशी
मुंबई में सेक्सटॉर्शन की इस तरह की घटना कोई पहली नहीं है। डोंबिवली-पूर्व में रहनेवाले एक रेलवे कर्मचारी इन ऑनलाइन क्रिमिनलों के चंगुल में फंस गए थे। उन्हें सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। आखिरकार तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
फडणवीस की पुलिस से गर्दुल्ले भी नहीं डरते!
अंटाप हिल में एक नशेड़ी ने खुलेआम कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। बुरी तरह घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटनाओं से यही साबित होता है कि अब नशेड़ी फडणवीस की पुलिस से नहीं डरते हैं।
यौन संबंध बनाना मकसद
इस गिरोह का मकसद पैसों से ज्यादा लड़कियों को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करना होता है। गिरोह के लोग ज्यादातर २० से ३० साल की महिलाओं को शिकार बनाते हैं, जो दूसरी जगह से मुंबई काम की तलाश में आती हैं।
अंटाप हिल में पुलिसकर्मी पर चाकू…
इन दिनों मुंबई पुलिस पर लगातार चाकू से अटैक हो रहे हैं। ये हमले कोई बड़े क्रिमिनल नहीं बल्कि गलियों के नशेड़ी (गर्दुल्ले) कर रहे हैं। देवनार में दो पुलिसकर्मियों पर इन गर्दुल्लों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें पुलिस कांस्टेबल बुरी तरह घायल हुए थे। इसी तरह का एक और ताजा मामला सामने आया है। अंटाप हिल पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल पर एक गर्दुल्ले ने जानलेवा हमला किया।
मिली जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार को वे अंटाप हिल परिसर में गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि इलाके से तड़ीपार किया गया आरोपी बंगालीपुरा में पहुंचा है। वायरलेस से सूचना मिलते ही पुलिस कांस्टेबल उक्त स्थान पर पहुंच गए। माने अभी तड़ीपार आरोपी को तलाश रहे थे कि एक नशेड़ी कांस्टेबल के सामने आकर गाली गलौज करने लगा। नशेड़ी के हाथ में चाकू भी था। कांस्टेबल माने कुछ कर पाते इससे पहले आरोपी ने माने के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की। कांस्टेबल ने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो चाकू का वार उनके हाथ में लग गया। पुलिस पर सरेआम चाकू से हमला होते देख आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी ने सभी को चाकू दिखाते हुए धमकाया और मौका पाकर वहां से फरार हो गया। कांस्टेबल माने को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंटाप हिल पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान हो गई हैै।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी जख्मी
कांदिवली-पश्चिम में नशा कर गाड़ी चलानेवाले व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा और पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचा तो वहां नशे की हालत में चूर शख्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथापाई की और जख्मी कर दिया।
गंजेड़ियों ने किया हमला
अगस्त महीने में देवनार इलाके में पुलिस हवलदार भालेराव और सिपाही सूर्यवंशी पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी उन्हें पता चला कि अटलांटा गार्डेन मैदान में कुछ लोग गांजा पी रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों पुलिसकर्मी मैदान में पहुंचे तो वहां नशा कर रहे चार से पांच नशेड़ियों ने दोनों पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया था। हमला पेट, छाती और गले पर किया गया था। हमले में बुरी तरह घायल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
